चंदौली के एसओजी व सैदराजा थाना को नारकोटिक का तमाचा!
375 ग्राम हेरोइन पकड़ कर आरोपियों को सैदराजा थाने में कर गए दाखिल

Chandauli news : अवैध शराब बिक्री मामले में सैदराजा पुलिस के नाकामी कि वजह से हत्या जैसा अपराध हो गया। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में गांजा, शराब कि तस्करी जोरों पर है। यही नहीं अब हेरोइन का धंधा यहां फल फूल रहा है। जिसका खुलासा जिले कि एसओजी व थाना नहीं कर पायी बल्कि यहां हेरोइन का धंधा फल फूल रहा है इसका खुलासा गाजीपुर के नारकोटिक टीम ने थाना के चंद कदम कि दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 2 से एक तस्कर को 375 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ कर सैदराजा थाना में जब्त कराते हुए तस्कर को पुलिस के हवाले किया। अपने ही क्षेत्र से तस्कर कि बरामदगी होने के बाद अब यहां कि पुलिस फर्द में शामिल हो गयी। जिससे आरोपी को न्यायालय पेश कराने में आसानी रहेगी।

तस्कर के गिरफ्तारी के बाद जानकारी साझा करते हुए नारकोटिक गाजीपुर ने बताया कि एएनटीएफ थाना गाजीपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 सक्रिय तस्कर जिसका नाम सोना राईन पुत्र मो० अलिम राईन नि० सुभाष नगर, वार्ड नम्बर-।। सैयदराजा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 375 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसका कीमत लगभग 75 लाख रूपये), 01 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन, 01 अदद दो पहिया वाहन व 405/- रूपये नगद बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली पर मु0अ0सं0-05/26 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट मे मुकदमा पंजीकृत कराते हुए विधिक कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति से सस्ते दामों में यह हेरोइन लाकर चन्दौली व गाजीपुर के क्षेत्र में 10-20 ग्राम करके घुम-घुमकर अधिक दामों पर बेच देता है। आरोपी को पकड़ने के बाद गाजीपुर कि पुलिस ने सैदराजा थाने को अवैध माल व मुल्जिम पकड़ कर दे दिए। अपने क्षेत्र के अवैध कारोबार का दूसरे जिले कि पुलिस के बरामदगी फर्द में शामिल होकर पीठ थपथपा रही है।