Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पुलिस व टेम्पो चालकों के बीच कि कड़ी बने लोकेटर मनीष के खिलाफ पुलिस को दर्ज करना पड़ा मुकदमा

  • वाहन चेकिंग अभियान कि घंटे भर पहले लोकेटर को मिल जाती है सूचना
  • आरोप पर गोल गोल घुमा थे मुगलसराय एसएचओ डीआईजी ने लिया संज्ञान, दर्ज करनी पड़ी मुकदमा




Chandauli news : मुगलसराय व वाराणसी की पुलिस व यातायात के लिए काम करने वाले मनीष के खिलाफ आखिरकार डीआईजी वैभव कृष्णा के सख्त होने पर मुगलसराय पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ गया। पहले मामले को मुगलसराय एसएचओ व यातायात प्रभारी आरोप को सिरे से ख़ारिज कर दिए थे। लेकिन जब डीआईजी की गोपनीय टीम ने जाँच किया तब मामला सही पाया। इसके बाद चौकी इंचार्ज के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।


मुगलसराय पुलिस यातायात के रहमोकरम व उनके राजस्व का सहयोगी बनने के लिए  एक ऑटो गैंग काम कर रहा था। यह गैंग मनीष नमक युवक ने बनायी है। जिसमें इलेक्ट्रीक ऑटो व सीएनजी ऑटो का अलग अलग ग्रुप है। वाहन जाँच अभियान में वाहन न पकड़े जाय। इसके लिए नाम पर अलग नेक्शस है। जो पुलिस के आगामी अभियान कि जानकारी होते ही अलर्ट कर देता है। यही नहीं किस रास्ते से मुगलसराय कि सकरी गलियां पार कर स्टैंड तक पहुंचेंगे।


पुलिस व इस नेक्सेस ग्रुप का 24newstime.com ने खुलासा किया था। बिना परमिट वाले आटो को चेकिंग के लोकेशन देकर सचेत किया जा रहा है। इसके लिए दो हजार रुपया प्रतिमाह प्रति वाहन निर्धारित है। मुगलसराय से वाराणसी जाने वाले 250 से अधिक ऑटो है। पुलिस के कारनामें का उजागर होने पर मुगलसराय एसओ ने इसे झूठा बता दिया था। मिलीभगत के कारण निष्क्रियता का आलम यह है कि एक सप्ताह से कतिपय मनीष का व्हाट्सएप ग्रुप वायरल होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुयी। जिसके बाद डीआईजी वैभव कृष्णा ने मामले को संज्ञान लिया। गोपनीय जाँच में एस ग्रुप की सच्चाई सामने आयी। जिसके बाद मुगलसराय के चौकी प्रभारी ने मनीष के उपर मुकदमा दर्ज कराया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page