कभी एक ही थाली में बैठ खाते थे दाल रोटी, आज कल हो बन गयीं है दूरी

Chandauli news : “लोग डरते हैं दुश्मनी से तेरी
हम तेरी दोस्ती से डरते हैं”– हबीब जालिब कि यह शेर आजकल प्रशासनिक अमले के दो अधिकारियों पर सटीक बैठ रही है। कभी एक ही थाली में एक कटोरी दाल अलग अलग रोटी के साथ खाने वालोन के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया है। यह शीत युद्ध का परिणाम यह कि एक दूसरे के सेटिंग को टांगे से काट रहे है। जो नहीं काट पा रहे है वह अब जड़ में गर्म पानी डाल रहे है।

मामला सदर तहसील व कलेक्ट्रेट से जुडा है. जहाँ पिछले दिनों बंद कमरे से जेसीबी संचालको से बने ताल मेल को तहसील के एक अधिकारी ने बिगाड़ दिया। हुआ यह कि खनन कि शिकायत पर जेसीबी सीज किया गया। जबकि सीज होने से पहले इसके छूटने का रास्ता बनाया गया था। इसमें मांग ठीक ठाक था। हलांकि ऐसे में कलेक्ट्रेट के एक अधिकारी का करखास बिचौलिए का काम कर रहा था। जिसमें 60:40 के लेन देन कि सहमति बननी थी। जबकि दूसरे पक्ष ने 50:50 का विकल्प रखते हुए तहसील स्तर के अधिकारियों को भी हिस्सेदारी देने कि बात कही। कभी पहले एक दूसरे के एस तरह कि घनिष्ठता कि एक दूसरे के साथ खाना व शॉपिंग तक एक साथ होता था। कुछ बात को लेकर मनमुटाव हुआ और दूरी बन गयीं। हलांकि बात नहीं बनी जेसीबी सीज हो गयी। अब इससे तमतमाये अधिकारी ने अब जड़ में मठ्ठा डालने का कार्य कर रहे है। इसमें अपनी बात को सच साबित करने के लिए कुछ बाहरी लोंगो को भी जिलाधिकारी के यहां भेजा जा रहा… सूत्र