Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

इंस्ट्रा फेसबुक की “आभा” असल में बगही कुंभापुर का निकला अभय, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • फेसबुक पर लड़की के नाम का आईडी बनाकर अब तक लाखों रूपये झंसा



Chandauli news : सोशल मीडिया पर आवाज़ कि मिक्री करने वाले बहुतेरे है। लेकिन कुछ ऐसे भी है भगवान के यहां से शरीर तो आदमी का पाये है लेकिन आवाज महिला का। वह फोन पर बात कर ले तो कोई भी पहचान नहीं सकता कि वह किसी लडके से बात कर रहा या लड़की से। सैदराजा पुलिस ने एक ऐसे ही लड़की के आवाज वाले शख्स को गिरफ्तार किया है।
ऐसा नहीं कि इस महिला आवाज वाले पुरुष से पुलिस को कोई आपत्ति रही। बल्कि कंठ से महिला बने इस युवक ने अपने आवाज से सोशल मीडिया पर महिला कि आईडी देखते ही दिल फेक आशिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। महिला के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर दिलफेक आशिकों से यह अपने जरूरत के शौक को पूरा कराने लगा। मोबाईल रिचार्ज से लेकर, दवा आदि नाम पर अब तक दर्जनों लोंगो से रुपया ले चुका है। पुलिस ने कब्जें से 01 मोबाइल व 03 फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर दिनांक 13.06.2026 को मु.अ.सं. 188/2026 धारा 66D आईटी एक्ट का अभियोग दर्ज है। पुलिस ने जांच में अभय वर्मा निवासी ग्राम बगही कुंभापुर को जांच के बाद गिरफ्तार किया। जिसके कब्जें से प्राप्त मोबाइल फोन का जांच किया गया। जिसमें कई Gmail Accounts एवं Instagram Accounts संचालित होना पाया गया। Meta Platforms से प्राप्त तकनीकी अभिलेखों के अनुसार संबंधित Instagram Accounts में प्रयुक्त ईमेल आईडी, मोबाइल नम्बर, Registration IP एवं Login IP Logs का परीक्षण करने पर विभिन्न फर्जी एवं संदिग्ध सोशल मीडिया प्रोफाइलों के मध्य तकनीकी संबंध स्थापित हुआ।
मोबाइल परीक्षण में कई Gmail Accounts, Android पाया गया। अभय वर्मा के नाम से Indian Post Payments Bank एवं Fino Bank में बैंक खाते संचालित हैं। बैंक खातों के विवरण एवं स्टेटमेंट के परीक्षण में विभिन्न व्यक्तियों से छोटे-छोटे अमाउंट में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन प्राप्त हुए।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा प्रयुक्त मोबाइल नम्बर 799127xxxx से वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लड़कों से बातचीत व लोगों का विश्वास प्राप्त करता था तथा सहानुभूति, मित्रता, दवा, मोबाइल सहायता एवं अन्य बहानों का सहारा लेकर उनसे धनराशि प्राप्त करता था। वह अलग-अलग प्रोफाइल के माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों से बातचीत करता था तथा आवश्यकता एवं मजबूरी का हवाला देकर उनसे छोटी-छोटी धनराशियां प्राप्त करता था। इस प्रकार प्राप्त धनराशि का उपयोग वह अपने निजी खर्च एवं जेब खर्च के लिए करता था। एक मोबाइल फोन एवं 03 आधार कार्ड के संबंध में बताया कि उक्त आधार कार्ड उसने भविष्य में लोगों को विश्वास में लेने तथा अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिरूपण एवं छल करने के उद्देश्य से अपने पास रखे थे।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page