5000 करोड़ सरकार का लक्ष्य 5422.52 करोड़ की हुयी वसूली
चन्दौली, चित्रकूट, प्रयागराज व कौशाम्बी रहा सबसे आगे
Chandauli news : प्रदेश सरकार कर टैक्स वसूल करती है। इसके लिए हर विभाग को लक्ष्य निर्धारित होता है। जिसकी समीक्षा जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा किया जाता है। इसमें लापरवाह लोंगो पर कार्यवाही की जाती है। अक्सर अधिकांश विभाग लक्ष्य से पीछे रह जाता है। लेकिन प्रदेश का एक ऐसा विभाग है जो लक्ष्य के सापेक्ष साढ़े आठ गुणा अधिक का राजस्व वसूली कर सरकार के खजाने में जमा किया है। शासन द्वारा 5000 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके बाद विभाग ने 5422.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया हैं।

प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के माह फरवरी, 2025 तक कुल 43,322.87 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया है। जो पिछले वर्ष क़ि तुलना में 2098.71 करोड़ रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में जनपद चित्रकूट, प्रयागराज, चंदौली, कौशाम्बी तथा महोबा से आबकारी विभाग ने 8.5 %अधिक की राजस्व वसूली किया।
आबकारी मंत्री ने बताया कि माह फरवरी में कुल 80243 छापे मारे गए, जिनमें 10425 अभियोग दर्ज किये गये और 335373 लीटर अवैध शराब पकडी गयी। शराब तस्करी में लिप्त 07 वाहन जब्त किये गये और 1676 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनमें से 321 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। उन्होंने बताया कि अधिक राजस्व प्राप्त करना न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का एक प्रभावी तरीका है, बल्कि विभाग की कुशल कार्यप्रणाली और प्रयासों का भी प्रतीक है।