- सकलडीहा व चंदौली के नाम पहला व दूसरा स्थान हो गया सुरक्षित

Chandauli news : फ़रवरी माह में राजस्व से संबन्धित पड़ी शिकायत को निस्तारण करने में जिले के पांच तहसीलों में एक बार फिर से सकलडीहा व सदर ने बाजी अपने नाम कर लिया है। पिछले कई माह से सकलडीहा व चंदौली पहले व दूसरे नंबर पर अपना स्थान सुरक्षित कर रखा है. जो फ़रवरी माह में पहला स्थान सदर तहसील के नाम हो गया। यही नहीं एसआईआर में भी सैदराजा विधानसभा में शत प्रतिशत फीडिंग दर्ज करायी गयी। जिससे एसआईआर में भी सदर तहसील को पहला स्थान मिला है।

वहीं चकिया व मुगलसराय का आंकड़ेबाजी में फिसड्डी हो गया। एन दोनों तहसीलो को पीछे छोड़ते हुए जंगल का तहसील नौगढ़ भी फिसड्डी तहसील के नाम की पहचान को इस बार साफ करते हुए अपने आप को जिले के तीसरी तहसील के रूप में दर्ज कराया है। चकिया चौथे व मुगलसराय को पांचवा स्थान मिला है।