Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

फरियादि के प्रार्थना पत्र का मुगलसराय एसओ ने नहीं लिया संज्ञान, पैरवी में गए पूर्व फ़ौजी को एसओ व हमराहीयों ने लाठी से पीटकर किया लहूलुहान

  • पुलिस का आरोप 151 का चालान करने से खिन्न फ़ौजी अपने आप दीवाल से लड़ाकर सर फोडा
  • पीड़ित ने कहा थाने का सीसीटीवी सच को करेगा उजागर




Chandauli news : अपराध पर लगाम लगाने में निरंकुश मुगलसराय थाना प्रभारी जहाँ अपने कर्मचारियों से व्यवहार कुशल नहीं है वहीं पीड़ितों के साथ भी अब मारपीट पर उतारू हो जा रहे। थाना प्रभारी के इस हरकत का एक वीडियो शोसल मिडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पीड़ित खून से लथपथ अपने आपको सेना का रिटायर्ड जवान बता रहा है। जिसका न सुनील कुमार फ़ौजी है।


पूर्व जवान का आरोप है कि रतनपुर में किसी महिला को जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। जिसका ईलाज के दौरान देहांत हो गया। पीड़िता के मायके पक्ष वाले पोस्टमार्टम कि मांग कर रहे थे लेकिन ससुराल पक्ष पोस्टमार्टम से इंकार कर रहा था। जिसकी शिकायत लेकर मृतका के मायके वाले मुगलसराय थाने गए थे। जहाँ एसओ द्वारा अन्य मामलों कि तरह मृतका के परिजनों का प्रार्थना पत्र लेने से इंकार कर दिया गया था। जिसकी शिकायत उन सभी ने पूर्व जवान से किया।

जिसके बाद यह लोग वहां पहुंचे तो एसओ इन लोंगो पर केवल विफर ही पड़े बल्कि हमराहीयों के साथ मिलकर जमकर लाठी से मारे। जिसके कारण जवान का नाक फट गया। पूरा कुर्ता खून से लथपथ हो गया। हलांकि मामले में पुलिस का अपना पक्ष है कि घटना को लेकर थाने में आये इस जवान से पुलिस के साथ बडदसलुकी किया जिसका 151 में चालान किया गया। इससे नाराज होकर दिवाल में सर लड़ाकर अपने से फोड़ लिया है। हलांकि पूर्व जवान ने थाने के सीसीटीवी फुटेज का जाँच कराने के लिए कहा है।

अब देखना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज दिखाती है या फिर घटना सत्य होने कि स्थिति में उससे बचने के लिए लाखों रुपया खर्च करने के बाद भी कैमार ख़राब होने का बहाना बनाती है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page