Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में कानून का राज बताने वालों के गाल पर फिर से तमाचा मार गए चोर एसबीआई इंस्पेक्टर के घर लाखों कि चोरी

  • रुद्राभिषेक पूजन में गया था पीड़ित, चोरों ने दरवाजा  ताला तोड़ा



Chandauli news : न्याय की आस में चौखट में बैठे रहे,हुक्म्रां को हमारी पुकार सुनाई न दी। कागजों में तो हर बात दर्ज थी मगर,मुजरिमों के खिलाफ कार्रवाई न हुई। कुछ इसी अंदाज में अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठी बरपाने वाले मुगलसराय एसओ के गाल पर चोरों ने तमाचा मारते हुए उनके नाकाबिल होने का प्रमाण दिए है।


कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी शाम को बाजारों में पैदल गस्त व रात्रि मे पुलिस गश्त बढ़ाने का आदेश दिए है। जिससे लोंगो को लगे कि पुलिस सक्रिय है। लेकिन यहां पुलिस की सक्रियता से दस गुणा ज्यादा शातिर चोर हो गए है। सुरक्षा के नाम पर चौकसी और गश्त के दावे चोरी के आकंडे देखने के बाद फेल नजर आ रही है। सोमवार की रात्रि मे बरखा निवासी उत्तर प्रदेश पुलिआ में दरोगा के घर लाखों की चोरी हो गयी थी। वहीं बुधवार को आरपीएफ बैरक परिसर में चोरों ने इन दावों की पोल खोल दी। क्वार्टर नंबर 1610 में चोरों ने धावा बोलकर नगदी, आभूषण, सिलेंडर समेत कीमती सामान पार कर दिया।

SIB पोस्ट DDU में तैनात संदीप जायसवाल क्वार्टर बंद कर दो दिन पहले अपने गांव नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगाईं गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और बंद क्वार्टर को निशाना बना दिया। चोरों ने घर खंगाला और जो मिला उसे अपने साथ ले गए। अब आरपीएफ जैसे सुरक्षित स्थान भी चोरों से महफूज नहीं रहा। पीड़ित घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page