Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अलीनगर से तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर बाजार से जा रही महिला को कुचला, मौत

  • मायके से 300 मीटर कि दूरी पर हादसा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Chandauli news : सकलडीहा स्थित अलीनगर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाजार से घर जा रही महिला को कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतका का मायका घटना स्थल से 300मीटर दूर था। जिसकी जानकारी होते ही दर्जनों कि संख्या में महिला व पुरुष पहुंचकर चंदौली सैदपुर सड़क को जाम कर दिया। वही कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुई गांव निवासी धर्मराज चौहान की पुत्री रवि कुमारी (35) गुरुवार को अपने मायके आई हुई थीं। वह अपने भाई के साथ बाइक से सकलडीहा कस्बे में खरीदारी करने गई थी। घर वापस जाते समय अलीनगर तिराहे पर सामने से आ रही ट्रेलर से टक्कर हो गया। महिला मोटरसाईकिल से नीचे गिर गयी। ट्रेलर का पिछला पहिया महिला के सिर पर चढ़ गया। घटना के बाद आस पास के लोंगो ने ड्राइवर को पकड़ लिया था लेकिन वह मौका देखकर भाग गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page