सदर कोतवाली के कस्बा में बिक रहा प्रतिबंधित मांझा, चौकी इंचार्ज मौन

Chandauli news : मकर सक्रांति में पतंग बाजी करने वाले आम राहगीरों के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। कारण कि प्रतिबंधित माँझे कि चपेट में आने से लोगों कि जान तक जा रही है। लेकिन इसके बाद भी चंद पैसों कि लालच में दुकानदार धड़ल्ले से बेच रहे है। लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी हुयी है।

शनिवार को सीओ सदर व इंस्पेक्टर सदर पुलिस बल के साथ पैदल गस्त पर नगर भ्रमण कर रहे थे। धरौली स्टैंड के समीप सड़क. किनारे पतंग व मांझा कि दुकान लगाए लोंगो के यहां पुलिस रूटीन जाँच के लिए पहुंच गयी।
जहाँ तीन दुकानदारों के यहां से 120 बंडल प्रतिबंधित मांझा पुलिस को मिला। लगभग घंटे भर पुलिस दुकानदार का तलाश करती रही लेकिन दुकानदार छोड़ भग लहदे हुए। पुलिस ने दुकानदार से 120 बंडल प्रतिबंधित मंझा बरामद किया। जिसे जब्त कर ली है. वहीं दुकनदारों का सत्यापन कराकर इनके विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सीओ ने दिशा निर्देश दिए।