गोली में दो के घायल होने की सूचना, पुलिस कर रही तहकीकात

Chandauli news: इलिया थाना क्षेत्र देहरी गांव में रविवार की देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। बात इसकदर आगे बढ़ी की मनबढ़ ने असलहा से गोली चला दिया। जिससे चपेट में आने से दो घायल हो गए। तेजबाली चौहान (42) के पेट में गोली लगने से उन्हें ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे की हालत ठीक है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ चकिया रघुराज, शहाबगंज पुलिस, चकिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। उधर प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी लिए। परिजनों का आरोप है कि पिछले कई वर्षो से जमीनी विबाद चल रहा था। जिसमें पुलिस गंभीरता नहीं दिखाई।