Nikay chunav: बागियों की सक्रियता बिगाड़ सकती है खेल

UP Nikay Chunav : अयोध्या नगर निगम चुनाव में बागी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते है। उन्हें इस बात पर नाराजगी है कि पार्टी ने दूसरे दल से आये लोंगो को प्रत्याशी बना दिया। जबकि निष्ठावान कार्यकर्ता केवल झंडा बैनर ढोने में रह गए।
भाजपा के बगावत करने वाले कमल के निशान पर नही बल्कि भगवा झंडा लेकर प्रचार प्रसार करेंगे। उन लोंगो ने कहा कि पार्टी का विरोध नही है लेकिन जो प्रत्याशी बनाये गए है वह अभी कुछ दिन पहले दूसरे दल में थे। वहां रहते हुए पार्टी के विषय में कई तरह के बयानबाजी किये। लेकिन भाजपा में शामिल होते बिना चाल चरित्र को देखे बिना टिकट दिया गया। इन लोंगो ने प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ रहने का भी बात करते है।