
चन्दौली। शहाबगंज के तियरा गांव की ममता बुरी तरह से जल गई। जिसके लिए देवदूत बनकर मातृभूमि संस्था के सदस्य सामने आए। इन लोंगो ने परिवार का आर्थिक मदद किया। मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सत्यानंद रस्तोगी ने कहा है कि बेसहारा लोगों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। यदि ऐसे गरीब एवं बेसहारों की सेवा करने का हर कोई प्रण ले तो कोई भी गरीब बेसहारा नहीं रहेगा। यह एक पवित्र कार्य है। शिविर में प्रमुख रूप से मातृ भूमि संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह, शहजाद,सुबाष विश्वकर्मा,बिनोद मास्टर, रामकुमार बाबा, चन्द्रशेखर शाहनी,अजय सिंह, राजेश सिंह, तसलीम भाई, रीता पाण्डेय, जिला सिंह, रमाकांत मिस्त्री इत्यादि लोग उपस्थित रहे।