भाजपा किसान मोर्चा का लिस्ट जारी होते ही अंदरखाने में खिंचतान, फेसबुक सहित अन्य सोशल साइड से डिलीट करायी जाने लगी सूची
- जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में तू तू मैं मैं के बाद सोशल साइड से गायब हुई सूची
Chandauli news : एमएलसी चुनाव में भाजपा की हार के बाद अभी हार जीत का ठीकरा एक दूसरे पर फोडने को होड़ मची थी तब तक सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा की सूची जारी हो गयी। किसान मोर्चा की सूची जारी होते शुभचिंतक फेसबुक सोशल मिडिया के माध्यम से बधाई देना शुरू किये। लेकिन सूची के साथ ही पार्टी के अंदर विरोध का भूचाल आ गया।

सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष, विधायक व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर तू तू मैं मैं शुरू हो गया। विरोध का स्वर इस कदर बढ़ने लगा की सार्वजनिक रूप से त्यागपत्र तक बात बढ़ गयी।

अब जिलाध्यक्ष की स्थिति सांप छूछून्दर की हो गयी। एक तरफ घोषित पदाधिकारियों का मोह तो दूसरी तरफ पार्टी में खेमेबाजी। स्थिति यह हो गयी की जितने फेसबुक व अन्य सोशल साईट पर जारी सूची व पोस्ट को डिलीट कराया जाने लगा। एक घंटे के अंदर वायरल पोस्ट फेसबुक से गायब हो गया। जिसकी चर्चा पूरे जोर शोर से है।
