- जंगल से लेकर मैदानी क्षेत्र में बनने लगी सूची
Chandauli news : अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के ट्रांसफर कि खबर मिलते ही थानों पर तैनात कारखास व विवेचकों में गजब कि खुशी है। शनिवार से ही क्षेत्र में बालू बोगा, गांजा व जुआ खेलाने वालों से कारखास फोन पर सम्पर्क साधना शुरू कर दिए।
सूत्रों कि मानें तो पुलिस महकमें में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर का एक अलग ही खौफ रहा। इसके पीछे का कारण रहा कि ईमानदार छवि के इस युवा अधिकारी ने सरकार के अपराध पर लगाम लगाने व लंबित विवेचनाओं के लापरवाह पुलिस कर्मी इनके निशाने पर रहते थे। यह टाइम लाईन निर्धारित कर कार्य कराने में भरोसा रखते थे। इसके साथ ही अवैध वसूली के सख्त खिलाफ रहे। गौ तस्करो का कमर तोड़ने के लिए उनके सम्पत्ति तक का आकलन कराकर कुर्की जैसे कार्यवाही करा चुके है। यहां तक कि इसमें लिप्त पुलिस कर्मियों के उपर भी मुकदमा दर्ज करा चुके है।
अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी इनके निशाने पर रहे। जिसमें पुलिस लाईन कार्यलय का बड़े बाबू ऑफिस भी रहा। कर्मचारियों के मेडिकल क्लेम कि पत्रावली जो पैसे के लिए वर्षो से गोदरेज में बंद रहती थी। उअके लिए टाइम लाईन निर्धारित करते हुए इसके किये समय पाबंद कराये थे।
शनिवार को 31 आईपीएस के ट्रांसफर कि सूची सार्वजनिक होने के बाद थानों के कारखास सक्रिय हुए है। सूत्रों कि मानें तो सकलडीहा मे शनिवार के देर शाम जंगल से आये दो कारखास बोगा बालू, गांजा, अवैध जुआ व शराब के विषय में जानकारी जुटाते देखे गए।