- रक्तदान कार्यक्रम के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे जिलाध्यक्ष
- रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे एक दर्जन नेता
Chandauli news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से इनके गृह जनपद तक जहाँ बाइक रैली में कार्यकर्ता उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से सटे चंदौली में जन्मदिन पर रक्तदान करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष को खोजने पर भी नहीं मिले। जबकि बकायदे इस कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष के साथ साथ प्रशासनिक अमला भी जुटा रहा। लेकिन भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ साथ जिलाध्यक्ष व चार अन्य ने रक्तदान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीपक जलाने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम जैसे मरीजों के बीच फल वितरण आदि का कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लोए कामना किया जाना था। इसी कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी चंदौली की टीम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन की थी। यह कार्यक्रम जिला अस्पताल के रक्त कोष पर रखा गया था। देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम रखा गया जिसकी तैयारी के लिए खुद सीएमओ अपने द्वितीय तल के वतानुकूलित कक्ष से बाहर आकर बेड के चादर आदि की ब्यबस्था देख रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के लिए सैदराजा विधायक सुशील सिंह, रक्तदान करने का उम्र पार कर चुके चकिया विधायक कैलाश आचार्य, जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य कई दिग्गज नेता जो अपने जाति वर्ग के जनसंख्या पर दावेदारी में लगे है यह सब्जी लोग पहुंचे थे। शिविर के उद्घाटन वाले फोटो फ्रेम में सबका चेहरा आ सके इसके लिए एक दूसरे पर लदे पडे थे। लेकिन जैसे ही रक्तदान करने वालों के लिए लगे बेड पर सोने की बारी आयी अधिकांश बिना देर किये निकलने में ही अपनी भलाई समझकर चलते बने। शिविर का शुभारम्भ होने के बाद रक्तदाताओं का आकाल देख खुद सैदराजा विधायक आगे बढ़कर अपने रक्त निकलवाये। उनके इस उत्साहवर्धन पर जिलाध्यक्ष भी नाक बचाने के लिए बेड पर भारी में से लेट गए। जिसके बाद तीन अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं रक्तदान किया । शाम चार बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार के दिन कुल 20 लोंगो ने अपने स्वेच्छा से रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष के मेहनत की चर्चा दिन भर बनी रही।