- 13 लाख की अनुमानित लागत का स्वाट व सर्विलांस ने पकड़ी शराब
- थाने के दरोगा सहारे छोड़ आये विवेचना
Chandauli news : कंदवा थाना क्षेत्र में स्वाट व सर्विलांस की टीम ने एक ट्रक शराब जिसकी अनुमानित लागत लगभग 13लाख के आस पास है उसे पकड़ने का दावा किया है। प्रारम्भिक जाँच में पुलिस ने यह बता दिया की पकड़े गये तस्करों ने बताया की यह शराब कंदवा थाना क्षेत्र के दुकान से खरीदी है जिसे बिहार ले जा रहे थे। अब ट्रक से शराब पकड़कर कंदवा का पीठ थपथपा दिया गया। लेकिन पुलिस शराब किस की तस्करी किस दुकान से हो रही है इसका पता लगाने का कार्य कंदवा थाने के दरोगा को दे दिया। अब दरोगा मालिक का तलाश कर आरोपी का नाम बढ़ाएगा या फिर बोतल के हिसाब से सब मैनेज होगा यह एक यक्ष प्रश्न है।

जानकारों का कहना है की पुलिस शराब तस्करी के जड़ तक जाना नहीं चाहती। कारण की जिले के शराब व भाँग की दुकानों से तलामेल अच्छा होता है। पुलिस के सुख सुविधा का ख्याल गाहे बगाहे यह लोग रखते है। अन्यथा बड़ी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद आबकारी विभाग को सूचना दिया जाता है। वहीं अब तो बोतलों पर बार कोड होता है। जसे स्कैन करने पर सीरियल पता चल जाता है। जो जिले के भंडार घर से पता चल जायेगा की इस सीरियल की बोतल किस दुकान पर गयी थी। यह सब पता चल जायेगा। फिलहाल
12 चक्का ट्रक से 1354.8 लीटर अंग्रेजी,देशी शराब व बीयर बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जो ट्रक के डाले में विशेष चैम्बर बनाकर ले जा रहा था।
गिरफ्तार किये गए चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रिंकू चौहान पुत्र कदम चौहान निवासी ग्राम हिनौता, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर बताया। ट्रक के बाबत पुलिस ने चेसिस व इंजन नंबर भौतिक सत्यापन किया तो वाहन स्वामी हरिशंकर यादव पुत्र दीपन यादव निवासी डुमरी, थाना फेफना, जनपद बलिया पाया गया। ट्रक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। पकड़ी गयी शराब में ब्लेण्डर प्राइड 01 पेटी 750 ML, 8 पीएम (अंग्रेजी शराब): 45 पेटी 180 मल,
किंगफिशर एक्सट्रा स्पेशल स्ट्रांग बीयर 16 पेटी
ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला): 85 पेटी मिला। इसे पकड़ने वाले टीम मे विनोद कुमार अंचल थानाध्यक्ष कन्दवा,
उ0नि0 कमलेश कुमार,का0 शिवकुमार यादव, का0 नायब यादव, का0 संगमलाल व हे0का0 चालक जयप्रकाश यादव थाना कन्दवा के साथ साथ स्वाट व सर्विलांस की टीम से टीम-
नि0 रामजनम यादव,उ0नि0 आशीष मिश्रा, हे0का0 अरविंद भारद्वाज,हे0का0 आनंद सिंह,हे0का0 राणा प्रताप सिंह, हे0का0 रामानंद यादव, हे0का0 आशुतोष सिंह, हे0का0 सतीश पटेल, हे0का0 आदित्य पाण्डेय, हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
हे0का0 मन्टू सिंह, का0 अजीत कुमार सिंह, का0 अमित सिंह, का0 महेश यादव, का0 गणेश तिवारी, का0 मनीष कुमार
का0 मनोज यादव, का0 संदीप कुमार शामिल रहे।