Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बाढ़ में डूबी फ़सल को देखने गया किसान भी डूबा, अस्पताल मे मौत

  • बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गए विधायक ने पहुंचवाया अस्पताल



Chandauli news : भारी बरसात जिले के लिए अपादा बन गयी है। जिला प्रशासन के साथ साथ अब जनप्रतिनिधि भी किसानों का दुःख बाँटने के नाम पर पहुंचने लगे है। वहीं फ़सल को डूबते देख किसान भी अपने मेहनत को आँख के सामने खराब होता देख  मायूस हो गए है।

गुरुवार को कंदवा के दैथा में अपने डूबी फ़सल को देखने गए किसान का गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी।  दैथा गांव निवासी सोनू उर्फ रामदेव पाण्डेय पुत्र सुदेश्वर पांडे (21) कर्मनाशा नदी की तरफ खेत भ्रमण के लिए गये थे।काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।कर्मनाशा नदी की तरफ परिजन अन्य ग्रामीणों संग खोजबीन के लिए पहुंचे जहां काफी देर के खोजबीन के बाद नदी मे उतराते मिले। उधर सैदराजा विधायक सुशील सिंह बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गए थे। जिन्हे जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर अपने साधन से युवक को सैदराजा अस्पताल भेजवाये जहाँ पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि बाढ़ आपदा के तहत मिलने वाला मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page