- बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गए विधायक ने पहुंचवाया अस्पताल
Chandauli news : भारी बरसात जिले के लिए अपादा बन गयी है। जिला प्रशासन के साथ साथ अब जनप्रतिनिधि भी किसानों का दुःख बाँटने के नाम पर पहुंचने लगे है। वहीं फ़सल को डूबते देख किसान भी अपने मेहनत को आँख के सामने खराब होता देख मायूस हो गए है।

गुरुवार को कंदवा के दैथा में अपने डूबी फ़सल को देखने गए किसान का गहरे पानी में जाने से मौत हो गयी। दैथा गांव निवासी सोनू उर्फ रामदेव पाण्डेय पुत्र सुदेश्वर पांडे (21) कर्मनाशा नदी की तरफ खेत भ्रमण के लिए गये थे।काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।कर्मनाशा नदी की तरफ परिजन अन्य ग्रामीणों संग खोजबीन के लिए पहुंचे जहां काफी देर के खोजबीन के बाद नदी मे उतराते मिले। उधर सैदराजा विधायक सुशील सिंह बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने गए थे। जिन्हे जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर अपने साधन से युवक को सैदराजा अस्पताल भेजवाये जहाँ पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि बाढ़ आपदा के तहत मिलने वाला मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जायेगा।