Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में नो क्राइम का बड़ा बाबू चला रहे अभियान, बड़ी बारदात के अलावा नहीं लिखी जाएगी एफआईआर

  • मोटरसाईकिल व स्नैचिंग जैसे घटना का नहीं दर्ज होता मुकदमा


Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल अपराध मुक्त जिला के लिए लगातार अधीनस्थो को दिशा निर्देश दे रहे तो उनके मातहत भी इसके लिए प्रयासरत हो गए है। यह बात अलग है की धरातल की बजाय वतानुकूलित कक्ष में बैठकर यह लोग कागज पर अपराध मुक्त करने में पूरी ऊर्जा खर्च कर रहे।
कुछ इसी तरह का अभियान आज कल जिले के मिनी महानगर में सुमार मुगलसराय की है। मुगलसराय थाने में आजकल आजकल (बिहार की तर्ज पर बड़ा बाबू) मतलब थाना प्रभारी थाने को नों क्राइम थाना का एवाड लेने के लिए कार्य कर रहे है। ऐसे में केवल बड़ी घटना या हिंसात्मक अपराध का ही मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिए हुए है। जिसके कारण मोटरसाईकिल चोरी, स्नैचिंग, टप्पेबाजी जैसी घटना का मुकदमा दर्ज नहीं हो रहा।
तभी तो परशुरामपुर निवासी हर्ष पाण्डेय का तीन दिन पूर्व मोटरसाईकिल चोरी हुयी है लेकिन आज तक मुकदमा नहीं लिखा गया। वही हाल चंदौली कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुर की रहने वाले किरन सिंह की है। जो चैन स्नैचिंग की शिकार होने के बाद मुकदमा लिखाने के लिए टहल रही है। हुआ यह की 20 अप्रैल को वह बनारस जाने के मुलसराय के वीआईपी गेट से ऑटो पकड़ी। जैसे ही ऑटो कुछ दूर चली तब ऑटो में तीन-चार महिला बैठ गई। उनके साथ एक 12 साल की लड़की थी। पीड़िता ने बताया कि वह लड़की बार-बार उनके ऊपर चढ़ जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ देर बाद वह लड़की चिल्लाने लगी और उन्हें नोंचने लगी। पास में बैठी महिलाओं ने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। लड़की की हरकत से वह घबरा गयी। ऑटो चालक ने यह कहकर चंदासी उतार दिया की तीन सवारी है वह सब आप दूसरी गाड़ी पकड़ लीजिये। जैसे तैसे वह घबराई स्थिति में दूसरी ऑटो पकड़ कर बनारस पहुंची। जहाँ बेटी के घर पहुंची तो बेटी ने गला खाली होने का कारण पूछी। तब उन्हें पता चला की चेन स्नैचिंग हो गया। इसके बाद बेती के साथ किरन सिंह मुगलसराय थाने पहुंचकर शिकायत की। लेकिन यहां तो नों क्राइम थाना का अभियान चल रहा है। फिर कहाँ इनका मुकदमा लिखाने वाला। प्रभारी ने यह कह कर वापस कर दिया की जांच करेंगे। अब इस महंगाई में गले से चैन गायब होने का दुःख लिए थाने पहुंव्ही महिला को दूसरा झटका लगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page