- सरदार सेना के सामने हाथ बांध ख़डे रहे सीओ व एसओ
- निलंबन व मुकदमा दर्ज तक जारी रहेगा संघर्ष : सरदार सेना
chandauli news : गुनाह कोई और करे, सज़ा कोई और पाए, ये दस्तूर-ए-जहाँ कैसा, समझ में ना आए। बॉयो-बावे काटता है इंसान अपने ही हाथों, करे कोई खता, और अज़ाब कोई उठाए! यह चंद लाईन सोमवार को मुग़लसराय थाने में देखने को मिली। जब निर्वतमान थानाध्यक्ष के कुकर्म कि सजा वर्तमान थाना प्रभारी व उधार के सीओ सोमवार को पा रहे थे।
पिछले दिनों मुगलसराय के थाना प्रभारी को अपने थाना इंचार्ज रहने के मद में इतना अंधा हो गए थे कि थाने में एक पीड़िता के पक्ष से पैरवी करने आये पूर्व सेना के जवान को जमकर मारपीट दिए। थाना इंचार्ज ने इस कदर मारा कि सेना के जवान सुनील पटेल के नाक कि हड्डी टूट गयी। चोट कि वजह से वह लहूलुहान हो गया। अधिकारियों से शिकायत करने पीड़ित पहुंचा तो वहां भी अपने गलती को छुपाने के लिए एसओ ने अधिकारियो से चरण वार झूठ बोलता गया। पीड़ित के शिकायत पर एसपी ने लाईन हाजिर कर विभागीय जाँच शुरू कर दिए।

थाने में जानलेवा हमले के बाद सरदार सेना ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। निर्वतमान एसओ को निलंबित करने तथा जानलेवा हमला के तहत मुकदमा दर्ज कराने कि मांग को लेकर सोमवार को दर्जनों कि संख्या में पटेल समुदाय के लोंगो ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने कि मांग करने लगे। उन सभी के तेवर को देखकर वर्तमान थाना प्रभारी व लिंक सीओ के रुप में पहुँचे सीओ सदर हाथ बांधे खडे थे।