Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय पुलिस कि नाकामी का परिणाम, घर के बाहर टहल रही महिला का चैन छीनकर भागे बाइक सवार

  • महिला के शिकायत पर कुछ देर बाद पहुंची पुलिस पानी में  पीट रही लाठी




Chandauli news : मुगलसराय पुलिस के नाकामी को बाइक सवार बदमाशों ने महिला का चैन छीनकर आईना दिखाया है। पीड़ित के शिकायत पर पहुंची पुलिस अब पानी में लाठी चलाने वाला काम करते हुए पुराना राग अलापते हुए सीसी टीवी फुटेज के सहारे घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
कोतवाली के महमूदपुर गांव के बाहर सुबह घर से टहलने के लिए महिला सड़क पर निकली थी। घर से कुछ दूर पहुंची थी तभी सामने से अपाची गाड़ी से दो युवक आये और महिला से किसी का पता पूछे। महिला पीछे मुड़कर रास्ता बताने लगी इसी बीच उसके गले का चैन छीनकर भाग निकले। महिला घटना के बाद चिल्लाने लगी तब तक वह सब हवा के समान रफ्तार पकड़ते हुए आंख से ओझल हो गए। पीड़िता घटना कि सूचना पुलिस को दी। कंट्रोल से छिनैति कि सूचना मिलते ही अधिकारियों ने थाना प्रभारी को जगाना शुरू किये। सूचना के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर घटना का अनावरण करने का दावा कर रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page