तहसील दिवस : फरियादियों के शिकायत से नहीं है वास्ता, उपस्थिति रजिस्टर पर सिग्नेचर कर देखते है रील
- सुनवाई समाप्त होते बड़े साहब निर्देश देकर निकल लेते है

chandauli news : तहसील दिवस पर अधिकारी फरियादियों कि समस्या को सुनने के लिए उपस्थित होने के बजाय इसे मटरगस्ती दिवस के रूप मनाने के लिए पहुंचते है। उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर बनाकर एक कुर्सी लेकर कोना पकड़ लेते है। उसके बाद मनोरंजन के साधन में रील व गेम खेलने में व्यस्त हो जाते है। दोपहर 2 बजे के बाद जिलाधिकारी भी जितने फरियादियों का प्रार्थना पत्र पड़ा उसपर समय से गुणवत्ता पूर्ण रिपोर्ट लगाने का निर्देश देते हुए आवास को निकल लिए। अगली बार के तहसील दिवा मे उन प्रार्थना पत्रों पर क्या कार्यवाही हुयी इसे कोई पूछने वाला नहीं।

पीड़ित जनता को अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए शासन ने तहसील दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया। जिसके पीछे का उद्येश्य था कि एक छत के नीचे सभी अधिकारी मिल जायेंगे। शिकायत पत्र का भी रजिस्टर पर एंट्री हो जायेगा। जिससे समस्या पर अधिकारी संज्ञान लेंगे। लेकिन सरकार के इस उद्देश्य पर उनके ही अधिकारी बाल्टी भर पानी फेक दे रहे। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को डीडीयू नगर में देखने को मिला जहाँ डीएम फरियाद सुन रहे थे। वही उनके कुछ अधिकारी मोबाईल में रील देख रहे थे। दो बजे तक कुल 111 प्रार्थना पत्र पड़े थे जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण हुआ।