- आधा दर्जन से अधिक मामले में आरोपी है गौ तस्कर
Chandauli news : बलुआ पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक गौ तस्कर को तमंचा व 315 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार क्या है। सैदपुर स्थित तिरगावा के समीप गंगा नदी पुल बुधवार को 02.35 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कार्पियो वाहन वाहन संख्या UP62AY7215 को पुलिस ने रोका। जिसमें सवार अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र रामसुख निवासी आनापुर सरयां थाना करंडा जिला गाजीपुर बैठा था। पुलिस ने राहुल के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस ने जब पूछताछ किया तो अभियुक्त ने बताया यह अवैध तमंचा लोगों को डराने धमकाने के लिए रखता हूँ। इसके खिलाफ मु0अ0सं0- 192/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 थाना जमानियां जनपद गाजीपुर, मु0अ0सं0- 45/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 , 307/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुल्लहपुर, मु0अ0सं0- 78/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, मु0अ0सं0- 82/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना, मु0अ0सं0- 13/2023 धारा 3/5ए/8/5 गोवध नि0 अधि0 थाना नगसर हाल्ट, मु0अ0सं0- 176/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बलुआ में मुकदमा दर्ज है।