Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कप्तान साहब! मुगलसराय एसओ का शराब तस्करों से साथ है गलबहियां

  • रात्रि दस बजे के बाद भी खुली रहती है दुकान, तीन बजे के बाद होती है तस्करी



Chandauli news : कप्तान साहब! जिस शराब तस्करी में एक इंस्पेक्टर को निलंबित किये है। वर्तमान एसओ का भी उन शराब तस्करों के साथ गलबहिया है। जिसका परिणाम है कि रात्रि दस बजे के बाद भी अवैध रूप से संचालित बियर बार में शराब पीने पिलाने का काम चल रहा है। यही नहीं यहां रात्रि में बिहार प्रान्त में शराब तस्करी करने के लिए ले जाने वाले झोला गैंग भी इकट्ठा होते है। जो मध्य रात्रि के बाद बिहार जाने वाले एक दर्जन ट्रेनों से शराब लेकर रवाना होते है।


अपने पहले दिन के आगमन के बाद प्राइवेट वाहन से शराब कि दुकान के पास पहुंचने पर पूर्व में यहां हो रहे तस्करी का भंडाफोड़ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं किया था। जिसके बाद यहां तैनात इंस्पेक्टर राजेश सिंह को निलंबित कर दिए। पुलिस अधिक्षक के एस कार्यवाही से हड़कम्प मच गया था। हलांकि जनपद में तत्काल का आगमन था इसलिए शायद इतनी बड़ी कार्यवाही हुयी थी। विभागीय लोंगो का कहना है कि अब धीरे धीरे सभी थाना प्रभारी साहब से मिल जुल गए है। जिसके कारण वह डर अब समाप्त हो गया है। विभागीय जनो का कहना मुगलसराय में आये दिन पुलिस अधीक्षक का पैदल भ्रमण आदि जैसे कार्यक्रम लगे रहते है ऐसे में यहां के प्रभारी से पुलिस अधिक्षक का मित्रवत हो जाता है। जिससे अन्य प्रभारियों से ज्यादा यहाँ के प्रभारी करीबी हो जाते है। जिसका असर है कि मुग़लसराय में एक बार से अवैध कार्य जोर पकड़ लिया है। चाहे व गांजा तस्करी हो या फिर जुआ का खेल सब पूरे जोर से शुरु हो गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page