- एसपी ने कोल ब्यवसाई व ट्रक चालकों से कहा, सड़क पर लगा जाम तो करा देंगे मुकदमा

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल जाम को लेकर काफी सख्त है। वाराणसी में बाबतपुर के फूलपुर में सड़क पर ठेला खुमचा से लगने वाले जाम को उन्होंने अपने दृढ ईच्छा से समाप्त कराने में सफल रहे थे। यहां आगमन के साथ ही मुगलसराय के जाम को समाप्त कराना चुनौती के रूप में स्वीकार किया। जिसका परिणाम रहा कि तमाम झंझावात के बाद भी अपने अडिग फैसले से पीछे नहीं हटे। जिसका परिणाम रहा कि मुगलसराय को फिलहाल कुछ राहत मिला है। लेकिन उनके पैमाने पर शायद यातायात प्रभारी सटीक बैठ नहीं पा रहे है। तभी तो अब सड़क से ट्रक को हटवाने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक को सड़क पर शुक्रवार को उतरना पड़ा।
यातायात के साथ साथ मुगलसराय पुलिस भी सुस्त है। या फिर यातायात के साथ तालमेल ठीक नहीं है। सूत्रों का कहना है कि एक दूसरे में जूनियर सीनियर का मतभेद चल रहा है। जिसका परिणाम है कि चंदासी मंडी से ट्रक सड़क से हट नहीं रहे। जबकि पिछले दिनों सीओ के नेतृत्व में 178 ट्रकों का चालान हुआ था।
शुक्रवार को जन सुनवाई के बाद खुद पुलिस अधीक्षक सीधा चंदासी मंडी पहुंच गए। जहाँ उन्होंने देखा कि ट्रक से आधा रास्ता पटा हुआ है। सीओ और टीआई को मौके पे बुलाया एक फिर से 200 ट्रकों का चालान हुआ। इसके साथ ही एसपी ने ट्रक चालकों व कोल ब्यापारियों को सीधा चेतावनी दिया कि आवागमन बाधित हुआ तो मुकदमा तय है।