Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

बलुआ पुलिस का टैक्टर चोर के साथ मुठभेड़, भाग रहे चोर के पैर में लगी गोली

  • ट्रैक्टर चोरी का अब तक लिखा जा चुका 23 मुकदमा
  • चोरी करने के बाद मुंबई भाग जाता था चोर

Chandauli news : बलुआ पुलिस का शनिवार कि तड़के सुबह ट्रैक्टर चोर के साथ मुकाबला हो गया। जिसमें पुलिस को आत्म रक्षार्थ गोली चलानी पड़ी जो चोर के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़े चोर को पुलिस ईलाज के जाकर मरहम पट्टी भी करायी। ईलाज कराने के बाद ज़ब पूछताछ किया गया तब पता चला कि वह ट्रैक्टर चोर है। जिसके उपर अन्य थानों में 21 व बलुआ थाने में भी दो मुकदमा पंजीकृत है।

शनिवार को भी वह चंदौली व मिर्ज़ापुर से ट्रैक्टर चोरी करके गाजीपुर जा रहा था। तब तक पुलिस के हाथ लग गया।मूलतः गाजीपुर जिले का रहने वाला मृत्युंजय कुशवाहा ट्रैक्टर चोर है। अब तक इसके द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर चोरी कि गयी है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसके उपर कुल 23 मुकदमें है। 2003 से जेल जाना शुरू कर दिया है जो लगभग हर वर्ष 02-02बार जेल जाता है। बलुआ में ट्रैक्टर चोरी का पुलिस विवेचना कर रही थी उसी में इसका लोकेशन शनिवार को मथेला नहर पर मिला। जिसकी जानकरी होते ही बलुआ पुलिस सक्रिय हो गयी।

बलुआ थाना प्रभारी अरुण सिंह टीम के साथ ज़ब तक मौके पर पहुंचे तब दो ट्रैक्टर इंजन आता दिखा। जिसे पुलिस ने कब रोका तो एक ट्रैक्टर चोर साइड में खड़ा कर भाग निकला। दूसरा भी भागने लगा। ज़ब पुलिस ने उसे दौड़ाया तब वह पास में लिए असलहे से फायर झोंक दिया। पुलिस को इसका अंदाजा भी नहीं था। हलांकि भागने के साथ गोली चलाने के कारण किसी को लगी नहीं। इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाया जो उसके पैर में जाकर लगी। पुलिस के साथ मुठभेड़ कि जानकारी होते ही मौके पर सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा भी पहुँच गए। घायलवस्था में इसे चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहाँ मरहम पट्टी के बाद इसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page