Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सीएमओ के कमीशन खोरी के भेंट चढ़ा घर का चिराग, परिजनों का हंगामा

जिले में अवैध रुप से संचालित हो रहे है स्वास्थ्य क्लिनिक



Chandauli News: स्वास्थ्य कमीशन खोरी इस कदर जड़ जमा लिया है इसके दम पर हर गली मुहल्ले में अवैध क्लिनिक संचालित हो रहे है। जो मरीजों का स्वास्थ्य ठीक करने को कौन लापरवाही में जान ही ले ले रहे है। ऐसे झोला छाप डॉक्टरों से उपचार का खमियाजा एक गरीब परिवार को अपने बेटे के मौत से भुगतना पड़ गया। बच्चे के मौत के बाद क्लिनिक पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तथाकथित डॉक्टर को गिरफ्तार कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अमिलाई गांव के रहने वाले लल्लन पासवान के पुत्र अंकित को पेट में दर्द हुआ उसे चहनिया के रक्षा हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहाँ नीम हकीम कहते जान वाले झोलाछाप डॉक्टर उपचार शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है की 15 मिनट के अंदर दर्जनों इंजेक्शन लगा दिया गया। जो 09 वर्षीय बालक के सहन शक्ति से बाहर हो गया। संभावना जताया जा रहा है दवा रिएकश्न कर गया। कुछ ही देर में हाथ पैर अकड़ गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना के बाद पारिजनो ने हंगामा खड़ा कर दिया। शव लेकर यह सब थाने पहुंच गये। जिसके बाद पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page