Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सदर विधायक का चहेरा भाई निकला पेशेवर जमानतदार पुलिस ने 16 को किया गिरफ्तार

29 जमानतदार हुए चिन्हित, पुलिस दे रही दबीश

गिरफ्तार जमानतदारों में अधिकांश ने गौ तस्करों का लिया है जमानत



Chandauli news : शराब तस्कर, गौ तस्करों लुटेरों के लिए पैसे के बल पर जमानत लेने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे पेशेवर जमानतदारों का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ऐसे 29 पेशेवर जमानतदारों को चिन्हित किया गया। जिसमें सदर विधायक का चचेरा भाई सहित 16 कि गिरफ्तारी हो गयी। पेशेवर जमानतदारों कि गिरफ्तारी कि जानकारी होते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो का रात भर फोन बजता रहा हालंकि दबाव काम नही आया । गिरफ्तार जमानतदारों में से 06 दूसरे राज्य के गौ तस्करों का जमानत लिए है। अब जमानत लेने वाले खुद सलाखों से बाहर आने के लिए जमानतदार कि ब्यवस्था करेंगे।

यह लोग है पेशेवर जमानतदार:
पेशेवर जमानत दारों में सदर विधायक रमेश जायसवाल के गृह क्षेत्र दादरा से उनका चचेरा भाई मनोज जायसवाल पुत्र भग्गन के साथ साथ महेन्द्र पुत्र रामकिशुन, निवासी- छित्तो,विश्वनाथ पुत्र लल्लू, निवासी- भिसौडी, मुगलसराय,सिपाही पुत्र रामनाथ, निवासी- महावलपुर, मुसाफिर पुत्र नसरूद्दीन, निवासी- सहजौर, मुगलसराय, चरनदास पुत्र शिवनाथ, निवासी- दुल्हीपुर, मुगलसराय, राजेन्द प्रसाद पुत्र मुन्नीलाल, निवासी- हिनौली, मुगलसराय,असलम पुत्र रफीक, निवासी- सहजौर, घनश्याम पुत्र सोमारू राम, निवासी- सिसौरा खुर्द, कन्दवा, छोटेलाल पुत्र रामप्यारे, निवासी- औराही, चकरघट्टा सुरेश पुत्र देवशरण, निवासी- जेवरियाबाद, सैयदराजा, मनोज कुमार जायसवाल पुत्र स्व० भग्गन प्रसाद व प्रमोद अवस्थी पुत्र स्व० जगरनाथ, निवासी- सकलपुर, सकलडीहा।

क्या कहते है पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जितने जमानतदार पकड़े गये है उसमें से अधिकांश ऐसे लोग है जो गौ तशकरों का जमानत लिए। इन लोगों के द्वारा सरलता पूर्वक अपराधियों का जमानत लेने के कारण ऐसे अपराध में लिप्त लोंगो का मनोबल बढा हुआ है। इन सभी को मु0अ0सं0 331/25 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 111(2)(b) के तहत जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही अब जिन अपराधियों का जमानत लिए है उन लोंगो को भी जेल भेजा जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page