Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

रोहिताश पाल के हत्या की साजिश में पकडे गए जायसवाल के पक्ष में उतरा जायसवाल समाज, विधायक के आवास के बाहर शुरू हुआ धरना

विधायक ने कहा अब तक फोटो खिंचाने तक की होती रही है राजनीति

थाने पर धरना देने की बजाय आज भी फोटो खिंचाने के लिए हो रहा है धरना




Chandauli news : रोहिताश पाल के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन करने वाले ब्यापारी हत्या की साजिश में तीन तीन जायसवालों के गिरफ्तार होने पर अब साजिश कर्ताओं के पक्ष में उनके परिजनों के साथ मिलकर विधायक के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिए है। इसकी जानकारी होने के बाद मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल धरनारत लोंगो को समझाने पहुंच गए। उन्होंने कहा की पुलिस गलत गिरफ्तारी की है तो थाने का घेराव होना चाहिए। विधायक के आवास पर धरना नहीं बल्कि उनके समाज का व्यक्ति है उनसे उनके घर के अंदर सोफे पर बैठकर चर्चा होनी चाहिए। मनोज जायसवाल को न्याय दिखाना है तो हहर में चलकर बाय करें. अन्यथा अब तक अन्य नेताओं ने जैसे रोहिताश पाल के मौत पर फोटो खिंचाये है वही काम करना है तो कर सकते है।

पिछले दिनों पुलिस रोहिताश पाल के हत्या की साजिश में तीन को जेल भेज चुकी है। उस दिन से यह विरोध शुरू हो गया की पुलिस गलत खुलासा की है। दोपहर से ही गल्ला मंडी क्षेत्र में जुटे समाज के लोग एकजुट होकर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आवास पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। लोंगो ने मांग किया  कि रोहिताश पाल हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए और गिरफ्तार लोगों पर दर्ज धाराओं की समीक्षा की जाए।  प्रदर्शन करने वालों से मिलने के लिए विधायक आवास से बाहर आए और उनको अपने कमरे में ले जाकर वार्ता किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page