
डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य को दिया गति
चंदौली। प्रदेश में योगी सरकार-2 कार्यकाल के पहला वर्ष पूरा हुआ। इस दौरान सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रभारी मंत्री को जिम्मेदारी दी गयी है।जिसके क्रम में शनिवार को अनुसूचित जन जाति मंत्री संजीव कुमार गोंड कलेस्ट्रेट सभागार में पत्र प्रतिनिधियों से मुखातिब थे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने बिना भेद भाव के विकास कार्य को किया है। इसके साथ ही सुशासन को प्राथमिकता पर रखा गया है।
जनपद के विकास कार्य को लेकर जिलास्तरीय अधिकारी अलग अलग विधानसभा में इन छह वर्षों में किये गए कार्य का पुस्तिका प्रकाशित करायी है। जिसका विमोचन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूंडे, मुख्य विकास अधिकारी, जिलाकृषि अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।