Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

के जी नंदा अस्पताल के संचालक व 14 नामजद सहित 150 अज्ञात के खिलाफ 7 सीएलए एक्ट आधा दर्जन संगीन धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

थाने पर समर्थको को लेकर किया था हंगामा, पुलिस कर्मचारियों से धक्का मुक्की



Chandauli news : कर्म कि गठरी लाद कर, जग मे फिरे इंसान।जैसा करे वैसा भरे, जग का यही विधान।। यह वाक्य मुख्यालय स्थित के जी नंदा अस्पताल के संचालक पर सटीक बैठ रही है। कारण कि पिछले दिनों सदर कोतवाली में सैकड़ों कि संख्या में समर्थकों को लेकर पहुंचे के जी नंदा अस्पताल के संचालक आनंद तिवारी ने केवक हंगामा ही नहीं खड़ा किये बल्कि पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की भी किये। डॉक्टर से एक कृत्य से पुलिस इस बात पर हतप्रभ थी। पुलिस के सामने यह स्थिति थी कि खाया पिया कुछ नहीं गिलास फोडा बारह आना.. मतलब न कोई बात न विवाद पुलिस गली खा रही है। हंगामा खड़ा कर रहे लोगों को उस रात किसी तरह शांत कराया गया। जबकि सरकारी कार्य लगभग दो से तीन घंटा बाधित हो गया। इसके बाद तो अब पुलिस ने अपना काम कर दिया। धक्का मुक्की, सरकारी कार्य में बाधा, पब्लिक को परेशान करने जैसे संगीन अपराध में चौकी इंचार्ज कस्बा के तहरीर पर कोतवाली मे दर्ज हुआ है।


राज्य महिला आयोग कि सदस्य के साथ अभद्रता :

राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव के जी नंदा अस्पताल पहुंची थी। जहाँ महिलाओं ने यह शिकायत किया कि 15 दिन से वह यहां पड़ी है लेकिन नंबर नहीं मिला रहा। जिसके बाद सदस्य ने डॉक्टर से इस विषय में पूछा। उसके बाद उनके साथ चिकित्सके ने अभद्रता किया। साथ में चल रही पुलिस ने आयोग के सदस्य को बाहर अपने सुरक्षा में निकाला था। उसके बाद चिकित्सालय पर कार्यवाही न हो जाय इसके लिए अस्पताल संचालक ने यह भूमिका रची। हलांकि अपने फैलाये गए जाल में खुद मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है।

ईलाज के लिए आयी महिलाओं को फेसबुक करना होगा मुकदमा :


वर्षो से बेटे कि चाह पूरी न होने पर आज कल बच्चा पैदा कराने कि गारंटी देने वाले के जी नंदा अस्पताल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा। जिसका असर है कि अस्पताल पर भीड़ भी ठीक ठाक उमड़ रही है। यहां बच्चा होने कि उम्मीद लेकर ईलाज करानेआयी व महिलाओं को अपने पक्ष में उकसा कर थाने पर हंगामा करने में महिलाओं का डॉक्टर ने सहयोग लिया। हंगामा इस कदर किये कि अब पुलिस उन महिलाओं को अज्ञात में मुल्ज़िल बनाई है। वीडियो व फोटो से पहचान शुरू कराकर उन सभी पर भी कानून का डंडा चलाएगी। इन महिलाओ कि स्थिति यही हुआ गए थे राम भजन को ओटन लगी कपास।

राजनैतिक दबाव में आयोग कि सदस्य ने घटना से किया किनारा :

राज्य महिला आयोग कि सदस्य ने अपने साथ हुए अभद्रता कि शिकायत जिलाधिकारी से उस समय कि ज़ब महिला आयोग कि सदस्य पर मुकदमा कराने व उनकी सदस्यता समाप्त कराने कि माँगा होने लगी। हलांकि इस मामले को जानकार लोंगो ने गंभीरता से लिया। उन सभी ने हंगामा कर रहे चिकित्सक को इसके नफरत नुकसान से अवगत कराया। इसके बाद उत्तेजित डॉक्टर ऐसे भगे हुए जैसे गधे कि सिर से सिंग गायब हो गया। उधर बात बहुत आगे न बढ़ जाय इसके लिए सत्ता दल के कई शिर्ष नेताओं ने महिला आयोग के सदस्य से वार्ता कर घटना क्रम पर पानी डालने के लिए आग्रह किया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page