Uncategorized

बलुआ मे चोरों ने अष्टधातू की राधेकृष्ण कि मूर्ति किया चोरी, पुलिस के कार्यप्रणाली पर उठ इहे सवाल

४००साल‌ पुरानी थी राधे की मूर्ति, 10 वर्ष पूर्व कृष्ण की मूर्ति हो गयी थी चोरी



Chandauli news: बलुआ के मोहरगंज चौकी से आधा किमी दूर
रमौली गांव मे स्थित राधा कृष्ण के प्राचीन मंदिर से 400 वर्ष पुरानी राधा कृष्ण के मुर्ती को चोर उठा ले गये। पुलिस लगातार गस्त का दावा कर रही है लेकिन यहां चोर पुलिस के कार्यशैली को आईना दिखा रहे है।


ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस रात्रि गस्त नहीं कर रही है। जिसके कारण आये दिन चोरियो की घटना हो रही है। थाने पर शिकायत करने पहुंचने वालों को पुलिस भग दे रही है। मंदिर मे चोरी होने पर पुलिस की कार्यशैली से खिन्न ग्रामीण गांव मे ही धरने पर बैठ गए। इन लोगो ने आरोप लगाया की 10 वर्ष पूर्व भी कृष्ण की मूर्ति उठा ले गये थे। जिनके स्थान पर दुसरी मुर्ती लगायी गयी थी। एक बार फिर से मूर्ति चोरी होने जानकारी ग्रामीणों को सुभी तब हुआ ज़ब पूजा करने सोमवार को पहुंचे तो देखा मूर्ति गायब थी। मूर्ति चोरी की जानकारी होते ही पूरा गांव उमड़ पड़ा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page