नौगढ़ में जिला स्तरीय समाधान दिवस 105 प्रार्थना पत्र पड़े
सकलडीहा 115, सदर में 75, 08 का निस्तारण

Chandauli news : शनिवार के दिन बकरीद कि छुट्टी होने के कारण सोमवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें प्रार्थना पत्र देने वालों कि बाढ़ आ गयी। बरसात से पूर्व नाली, मेड आदि कि जबरदस्त शिकायत लिए लोग तहसील दिवस में पहुंचे। जहाँ अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कराने का कोशिश किया। इसमें शिकायत पत्र का आंकड़ा शतक पार गया। जबकि निस्तारण दहाई का अंक भी नही छू पाया।

जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान का आयोजन नौगढ़ तहसील में हुआ। जहाँ जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के अलावा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी पहुंचे थे। सोमवार के दिन तहसील दिवस होने के कारण फरियादियों कि भीड़ अपेक्षा से ज्यादा हो गयी। नौगढ़ जैसे सुदूर स्थल पर अपनी पीड़ा लेकर फरियादि पहुंचे थे। जिनकी संख्या शतक पार कर गयी। यहां 105 प्रार्थना पत्र पड़ा। मौके पर डीएम ने अधीनस्थों कि मदद से 08 प्रार्थना पत्र का निस्तारण करा पाए। शेष प्रार्थना पत्र पर एक सप्ताह का समय दिया।

तहसील दिवस समाप्त होने के बाद डीएम व एसपी का काफिला चंद्रकांता के किला पर पहुंच गया। टीवी सीरियल में दिखने वाले जनपद के इस धरोहर को अपने खुली आँखों से देखा। वहीं तीन बजे का बाद नौगढ़ तहसील का वार्षिक मुआयना भी कर गए।
इसके साथ साथ सदर तहसील में एसडीएम दिव्या ओझा कि अध्यक्षता में फरियाद सुनी गयीं। सदर में 75 शिकायती पत्र पड़े। इसमें 05 का निस्तारण हुआ। सकलडीहा में प्रार्थना पत्र देने वालों को हुजूम जुटा था। 02 बजे तक 115 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें से 08 का एसडीएम कुंदन राज कपूर ने मौके पर निस्तारण कराया।