Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

नवागत थाना प्रभारी को चोरो ने दी सलामी, मिठाई की दुकान में चोरी

धीना थाने के बाद सकलडीहा कोतवाली का मिला है चार्ज

धीना में चोरी का मुकदमा न लिखने का लगा है आरोप



Chandauli news : एक कहावत है सिर मुंडाते ओले पड़े… मतलब मुसीबत का समाना। यह लाईन सकलडीहा कोतवाली पर चार्ज लेने वाले थाना प्रभारी पर उस समय सटीक बैठ गयी ज़ब शनिवार के दिन में वह कोतवाली का चार्ज लिए। उसी रात मिठाई की दुकान में चोरी हो गयी। हलांकि धीना में भी इनके कार्यकाल में चोरी की घटनाएं घटित हुयी है। लेकिन यहां चार्ज लेने के साथ ही चोरों की सलामी ने तनाव बढ़ा दिया है।
कोतवाली के डेढावल चौकी अंतर्गत रानेपुर नहर पर उमेश गोंड के मिठाई की दुकान है। जिसको लक्ष्य करते हुए चोरो ने दुकान के अंदर घुस कर दुकान में रखा 10 हजार नकद, लगभग 4 हजार की मिठाई व एक टिन रिफाइंड उड़ा ले गए। चोरी की घटना का खुलासा रविवार के तड़के सुबह ज़ब दुकान खोलने उमेश पहुंचे तो दुकान का ताला खुला पड़ा था। इसके बाद ज़ब अंदर जाकर देखा तो पैसे की पेटी दूर पड़ी थी। रात्रि में बनाई गयी मिठाई गायब थी। वहीं फारचून का एक टिन रिफाइन भी नहीं था। लगभग 14 -15हजार की चोरी का भुक्तभोगी ने जानकारी डायल 112 पर दिया। जहाँ कुछ देर बाद डायल 112 की गाड़ी पहुंच गयी। लेकिन दोपहर तक चौकी व थाने से कोई भी व्यक्ति चोरी की जानकारी लेने की जहमत नहीं उठाये।
साहब के चार्ज लेने के साथ ही चोरो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दिया। साहब के धीना का कार्यकाल भी चोरो के प्रति बहुत सफल नहीं रहा। यह बात अलग है की चोरी की रिकार्ड कहीं बढ़ न जाय और इसका खुलासा करना पड़े इसके लिए वह चोरी की घटनाओका मुकदमा नहीं लिखाते। तभी तो 29 दिसंबर की रात
जय बहादुर यादव उर्फ बल्लर यादव 35 हजार रुपए नकदी और सोने की दो अंगूठी,एक कान का टप्स और चांदी का दो पायल उड़ा दिए। वहीं भरहुलिया हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और 8 हजार नकदी 31 दिसम्बर की रात्रि उड़ा ले गए। उसी रात्रि थाने के ठीक सामने स्थित महेश्वर सोनकर जो मुर्गा व मछली का व्यवसायी है उनके दुकान से 20 हजार रूपए उड़ा ले गए थे। लेकिन इन मामलों का अब तक मुकदमा ही नहीं दर्ज हुआ।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page