सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस पहचान करने में जुटी

Chandauli news : बकरीद का त्यौहार सकुशल शांति ढंग से कराने के लिए शांति समिति की बैठक करने के साथ ही ईदगाह पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयीं थी। लेकिन इसके बाबजूद भी अराजकता फैलाने वाले अपने कार्य से बाज नहीं आये। ईदगाह पर गाड़ी से नमाज पढ़ने गए एक ब्यक्ति की गाड़ी का अराजक तत्वों ने शीशा उस समय तोड़ दिया ज़ब वहां के आस पास पुलिस बल ख़डी थी। लेकिन किसी को इसकी भनक भी नहीं लगा। नमाज पढ़कर जब गड़ी मालिक वापस आया तो गाड़ी का शीशा टूटा देख भड़क गया। आस पास खडे पुलिस वालों से पूछा तो किसी नव कुछ भी नहीं बताया। इसपर अन्य साथी भी जुट गए सभी ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर शांत कराकर थाने ले गए। अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में लग गए है।
शनिवार को सकलडीहा रोड़ स्थित ईदगाह पर बिछिया गांव निवासी आसिफ अली परिवार के साथ नमाज पढ़ने गए थे। यूको बैंक के पास अपनी गाड़ी ख़डी कर कर नमाज पढ़ने चले गए थे। नजाम के बाद ज़ब वापस गाड़ी के पास आये तो गाड़ी का शीशा टूटा पड़ा था। इसपर ज़ब उन्होंने आस पास स्थित पुलिस के लोंगो से जानकारी लिया तो कोई कुछ भी नहीं बताया। गाड़ी का शीशा टूटने की बात ज़ब अन्य लोंगो को हुआ तब वह भी मौके पर जुट गए। सकलडीहा रोड़ जाम हो गया। यह लोग अराजक तत्व के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।