Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सकलडीहा प्रधान का देवर खपाता था ठगी का आभूषण धानापुर पुलिस ने उठाया, महिला के पहचान पर माल बरामद

पूर्व मे छतीसगढ़ कि पुलिस सकलडीहा के सेठों पर कर चुकी हैं कार्यवाही



Chandauli news : सकलडीहा ग्राम पंचायत के प्रधान मंजू वर्मा के देवर गणेश वर्मा को पुलिस चोरी व ठगी का अभूषण खपाने के आरोप मे दुकान से उठा ले गयी। इसके साथ ही ठग महिला के निशानदेही पर पुलिस ने कुछ समान भी बरामद किया हैं।


पूर्व मे भी सकलडीहा के आभूषण दुकानदारों पर पुलिस चोरी का माल गलाने के आरोप मे कार्यवाही कर चुकी है। एक बार फिर से पुलिसिया कार्यवाही चर्चा का विषय बना हुआ है।
सकलडीहा प्रधान मंजू वर्मा के पति राजेश सेठ व गणेश सेठ का आभूषण दुकान है। शनिवार को धानापुर कि पुलिस इनके दुकानदार पर आ धमकी। गणेश सेठ से पुलिस पूछताछ शुरू कर दी। जिसकी जानकारी गणेश के भाई व प्रधान पति राजेश को हुआ। प्रधान व ब्यापारी धीरे धीरे पुलिस पर दबाव बनाने के लिए जुटने लगे। हलांकि पुलिस ने गणेश के यहां चोरी व ठगी का माल गलाने के लिए देने वाली महिला को साथ लायी थी। इस कारण ब्यापार मंडल बहुत अधिक दबाव नहीं बना पाया। पुलिस गणेश को आपमें साथ ले गयी।
धानापुर इंस्पेक्टर का कहना है कि कस्बा सहित आस पास के लोंगो का स्वर्ण आभूषण बहला फुसला कर महिला ले जाकर इनके यहां ही रखती है। उसके निशानदेही पर आभूषण भी बरामद हुआ है। आगे महिला और दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्यवाही कि जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page