47 किसानों ने दिया सहमति, मौके पर शुरू हो गया निर्माण

Chandauli news : पंचफेडवा से रांची तक बन रही भारत माला एक्सप्रेसवे के निर्माण में दिन प्रतिदिन अवरोध करने वालों कि संख्या घट रही है। कुछ स्थानों पर प्रशासन को इसके लिए बल प्रयोग करना पड़ा। जबकि कुछ स्थानों पर तो बकायदे मान मनौव्वल से किसान तैयार हो गये।
कुछ ऐसी स्थिति मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के खुरुहूजा व बहेरा में देखने को मिला। जहाँ एसडीएम दिव्या ओझा तहसीलदार व बबुरी पुलिस के साथ पहुंची थी। यहां दो माह पूर्व कब्जा लेने गये नायब तहसीलदार को ग्रामीणों ने उनके ब्यवहार से खिन्न होकर दौडा लिए थे। यहीं नही साहब के निजी चलाक ने किसानों से बदसलुकी किया जिसके बाद तो ग्रामीण जमकर धुनाई भी किये। उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर एसडीएम भी पहुंच गयीं। किसी तरह माहौल को शांत कराया गया था। इधर लगातार एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर दबाव बन रहा था। इसी क्रम के पिछले दिनों मुगलसराय के रेवसा में किसानों के साथ जबरदस्ती करना करना पड़ा था।
मंगलवार को इस कार्य के लिए खुद एसडीएम ने नेतृत्व किया। जिसका असर रहा कि 47 किसानों ने अपने अपने तर्क व मांग रखे। जिसका निस्तारण व भरोसा दिलाया गया। एसडीएम के आश्वासन पर लोंगो ने भरोसा करते हुए निर्माण के लिए सहमति दे दिया। किसानों से सहमति मिलते ही निर्माण एजेंसी कि जेसीबी ताबड़तोड़ कार्य प्रारम्भ कर दी।