क्राइमगोरखपुरचंदौलीझांसीमनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीति

पोलिंग बूथ पर पहुंचे मतदान कर्मी, सुबह 7 बजे से पड़ेगा वोट

चुनाव ड्यूटी करने गए 17 कर्मी बीमार, एक होमगार्ड की हुई मौत

मतदान कर्मियों के बीमार होने की जानकारी के बाद खुद टीम के साथ सहायता में लग गए डीएम

Chandauli news: भीषण गर्मी के कारण लोकसभा चुनाव करना किसी चुनौती से कम नही। जहां सुबह होते ही सूर्य की रोशनी सब कुछ मानो जलाने को बेताब हो। पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में मतदान कर्मियों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में निर्वाचन के प्रथम पड़ाव को जिला निर्वाचन की टीम ने  पार कर लिया। रवानगी स्थल पर आए अलग अलग सेक्टर के 17 लोग बीमार हुए। जबकि सुरक्षा ब्यवस्था में झांसी आए आये एक होमगार्ड की मृत्यु हो गयी।

भीषण ग्रमीण में मतदान कर्मी धूप में न पड़ पाएं इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कर्मियों को सुबह 06 बजे से रवानगी करने का सलाह दिया था। हालांकि कुछ लोग ही सुबह 7 बजे तक नवीन मंडी पहुंचकर पी1, पी2 को खोजने लगे थे। कुछ कर्मचारियों का मिलान होने के बाद तत्काल पोलिंग पार्टी तैयार कर सुरक्षा ब्यबस्था के साथ रवाना हो लिए।

सुबह नौ बजे के बाद पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को प्रस्थान कर गयी। वही 17 कर्मचारी हीट वेब का शिकार हो गए। जिसकी जानकारी होने पर तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुँचकर बीमार कर्मियों का कुशलक्षेम पूछकर उन लोंगो को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाये। वही पिछले दो दिन से चुनाव ड्यूटी में आये बाराबंकी के एक होमगार्ड की मृत्यु हो गयी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page