
रात्रि आठ बजे पुलिस गोतख़ोरो की मदद से निकलवा पायी शव
Chanadauli news: चकियां काली माता मंदिर के पोखरे पर खरना के दिन घाट पूजन के दिन 19 वर्षीय बालक के डूबने से मौत हो गयी। घाट पूजन कर व्रती महिलाओं के घर जाने के बाद पुलिस गोतख़ोरो की मदद से शव को बाहर निकलवाने में सफलता प्राप्त किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिलाचिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं छठ पूजन करने वालों में दहशत का माहौल है।
घटना से जिला प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था के दावे का पोल खुल गया। जबकि जिला प्रशासन दावा कर रही है कि प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल व स्थानीय गोतख़ोरो की ब्यवस्था की गई है। ऐसे में चकियां कोतवाली का सबसे प्राचीन व प्रमुख तालाब पर शनिवार को छठ व्रती महिलाएं खरना पूजन से पूर्व वेदी पूजन के लिए काली मंदिर के तालाब पर गयी थी। इसमें राजा बाबू पुत्र राजकुमार (19) भी घाट पर पहुंचा था। वह तालाब में उतरकर स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे तालाब में वह डूब गया।
लगभग आठ बजे के बाद पुलिस गोतख़ोरो के सहारे शव की तलाश शुरू करायी। जिसके बाद शव को करीब एक घण्टे के प्रयास के बाद निकाला गया। जिसे पंचनामा भरकर पुलिस जिलाचिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी राजा बाबू के डूबने की जानकारी परिजनों को हुआ पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वही व्रती महिलाओं को भी जब जानकारी हुई तब इन सभी में भय का माहौल बना हुआ है।