Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

अपराधी पर बड़ी कार्यवाही चाह रहे थे एसपी इंस्पेक्टर अपराध ने कर दिया गुड़ गोबर, गुडवर्क के बाद भी हो गए सस्पेंड

  • हवन करने हाथ जले वाली हो गयी स्थिति


Chandauli news : धीना थाना क्षेत्र में दो जिगरी दोस्त का हत्या कर दिया गया था। जिसका खुलासा कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह मामले का खुलासा हो पाया था। जिसमें आरोपियों के उपर बड़ी कार्यवाही होनी थी। यह बात उच्चधिकारियों के अलावा क्राइम ब्रांच व धीना पुलिस को पता था। पुलिस मौका के तलाश में रही।


शव का शिनाख्त व हत्या का खुलासा होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने का पर पुलिस की कार्यशैली पर ऊँगली उठने लगी थी। अंदर खाने से खबर मिली की धानापुर पर सहयोग न करने का आरोप भी लग चुका था। ऐसे में बुधवार को धानापुर में तैनात अपराध निरीक्षक सरल सरूप आदर्श को हत्यारों का लोकेशन मिल गया। अब यह लोकेशन क्षेत्र में मजबूत पकड़ की वजह से मिली या फिर हत्यारों के तरफ से कोई सांठ गांठ रहा। उधर एक तीर से दो निशाना साधने का लक्ष्य लेकर निकले अपराध निरीक्षक ने हत्यारोपियों पकड़ लाये। इसके पीछे का मंशा रहा की पीछे कई दिनों से अपराधियों को न खोज पाने वाली पुलिस का गुडवर्क भी हो जायेगा और इनका प्रोत्साहन भी हो जायेगा। जिसके कारण कंदवा में तैनाती के दौरान लगे आरोप में मिली बैड इंट्री में कट जाएगी। लेकिन बेचारे अपराध निरीक्षक को इसका तनिक भी आभास नहीं था की हवन करने में उनका हाथ जल जायेगा। अन्यथा वह आ बैल मुझे मार वाली कहावत चरितार्थ नहीं करते।
सूत्रों की मानें तो यह गुडवर्क योजना के हिसाब से बैड वर्क हो गया। कारण की जिस अपराधियों के पीछे पुलिस लग रही उन अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही बल्कि वह न्यायालय में आत्म समर्पण कर दे रहे है। ऐसे में एसपी ने अपराध निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया। यह बात अलग है की योजनाओं के असफलता के बजाय अपराध निरीक्षक पर कार्य सरकार में लापरवाही, थाना प्रभारी के न रहने पर जनता दर्शन आदि न रने का आरोप लगाया गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page