Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा शराब रिकवरी : महीने में देते है 25 हजार अब नाम सामने न आये इसके लिए देंगे 5 लाख

  • स्वाट व सर्विलांस की टीम ने पकड़ी थी 13 लाख की शराब



Chandauli news : सोमवार को स्वाट व सर्विलांस ने शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा था। इसके पूर्व में हरियाणा व पंजाब मॉडल का शराब पकड़ने के बाद तस्करी के मुख्य सरगना तक न पहुंचने वाली पुलिस सोमवार को भी उसी अंदाज में दिखी। जबकि जो शराब पकड़ी गयी है वह उत्तर प्रदेश मॉडल की है। यहां तक कि पुलिस ने तस्कर के रूप में ट्रक ड्राइवऱ को पकड़ा है। उसने जहाँ से शराब उसके ट्रक पर लोड किया गया हैवहां का पता भी बताया। लेकिन फर्द में नाम आने कि बजाय पुलिस इसे विवेचना का हिस्सा बनाकर शराब बरामदगी में अपना पीठ थपथपा ली है।


सूत्रों कि मानें तो कंदवा थाना क्षेत्र के शराब दुकान से यह शराब लोड हुआ था। जो बिहार जाने वाली थी। लेकिन बिहार पहुँचने से पूर्व ही ट्रक सर्विलांस के हत्थे चढ़ गया। इसमें जो शराब पकड़ी गयी वह कंदवा थाना क्षेत्र के दुकान से लदी थी। जहाँ से हर महीने कंदवा थाने को 25 हजार रुपया सुविधा शुल्क के नाम पर पहुंचता है।


स्वाट व सर्विलांस के द्वारा पकड़े जाने पर संचालक ने अपने महीने में भेजे जाने वाले सुविधा शुल्क के आधार पर मिडिएटर के द्वारा सम्पर्क किया लेकिन मामला बन नहीं पाया। यहां तक कि मामला और बिगड गया। अब शराब जो पकड़ी गयी है उसकी बात तो दूर शराब किसकी थी इसका खुलासा होने के बाद नाम उजागर न हो इसके लिए बोली शुरू हो गयी। जो पांच लाख तक पहुंची है। हलांकि दुकानदार कई जगह हाथ पाँव मार रहे। अब देखना है कि चढ़ावे में दम है या फिर नाम उजागर कर पाती है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page