Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

एसपी का औचक निरीक्षण: काजू कतली और काजू नमकीन से स्वागत

  • जब प्रोटोकाल लगाकर पहुंचे होते कप्तान तो कैसी रहती खातिरदारी कि व्यवस्था ?
{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}



Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल शुक्रवार को जनता दर्शन के बाद अचानक चकिया थाने का निरीक्षण करने पहुंच गये। जिसकी जानकारी उन्होंने पहले से नहीं दिए थे। लेकिन अचानक थाने पर पहुंचने के बाद भी आज कल के चलन की स्पेशल मिठाई काजू की कतली व काजू को देशी घी सेंधा नमक की मदद से बनी नमकीन स्वागत में रखा मिला। थाने पर स्वागत व्यवस्था व साफ सफाई आदि देखकर पुलिस अधीक्षक प्रसन्न हुए। हलांकि सूत्रों का कहना की आवभगत मे रखे लजीज ब्यजनों को हाथ भी नहीं लगाए।


हाल फिलहाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर थानों पर चले युद्ध स्तर की सफाई के कारण अभी थानों की रौनक़ उसी तरह चमक रही थी। जिसे आगामी दिनों में इसी तरह से साफ सुथरा रखने का दिशा निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक, मेस (भोजनालय), हवालात, एवं शौचालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई की स्थिति देखी गई तथा स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके बाद कार्यालय के अभिलेखों जैसे कार्यालय रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, फ्लाई शीट, रोजनामचा (General Diary), त्यौहार रजिस्टर एवं हिस्ट्रीशीट का गहनता से जाँच करने के साथ साथ मालखाने में रखे माल-मुकदमाती सामानों का निरीक्षण किया।  लंबित मामलों से संबंधित संपत्ति के निस्तारण हेतु अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से आने वाली महिला शिकायतकर्ताओं के प्राप्त प्रार्थना पत्रों की स्थिति तथा उस पर की गई कार्यवाही सहित फीडबैक के बारे में जानकारी ली गई। महिला सुरक्षा हेतु शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page