- चकर घट्टा में तैनात दीवान भी गाली गलौज में निलंबित
- आधा दर्जन चौकी प्रभारी के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन
Chandauli news : मुगलसराय थाने में पीड़िता के पक्ष से पैरवी करने गए सरदार सेना के मंत्री सुनील पटेल को थाने में पीटने वाले एसओ विजय प्रताप को आखिर कार एसपी आकाश पटेल ने सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद निर्णय लेते हुए सोमवार को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही चकरघट्टा में तैनात दीवान सुरेंद्र प्रताप को निलंबित किये है। सुरेन्द्र प्रताप यादव, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो का संज्ञान लिया गया। आरोप है कि दिनांक 25.08.2026 को समय करीब 19:00 बजे से 20:00 बजे के मध्य मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव द्वारा विद्युत विभाग नौगढ़ के जेई से मोबाइल फोन पर वार्ता के दौरान उनके विरुद्ध कथित रूप से गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग किया गया। उक्त वार्ता का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिससे आमजनमानस में पुलिस बल की छवि प्रभावित होने का तथ्य संज्ञान में आया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र प्रताप यादव को भी तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके खिलाफ जांच का आदेश जारी कर दिए है। मुगलसराय के एसओ विजय प्रताप को लाईन हाजिर के बाद निलंबित किया करते हुए जाँच प्रचलित कराया गया है।