Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सावन के अंतिम सोमवार से शुरू हुई जमाझम बारिश से जलमग्न हुआ जिला

  • चहनियाँ धानापुर में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, जिला अस्पताल में भरा पानी स्वास्थ्य सेवा प्रभावित



Chandauli news : जुलाई व अगस्त के महीने में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। बरसात के महीने में तापमान 44 डिग्री पहुंवह गया था। बारिश का आसार समाप्त हो गया था। लेकिन सावन के अंतिम सोमवार को प्रकृति ने इस कदर करवट बदला कि दो दिन में ही पूरा जिला जलमग्न हो गया। लगातार रात्रि में हो रही बारिश से जिला प्रशासन को अलर्ट मोड़ पर रहने के विवश कर दिया है। गंगा के जलस्तर में इस कदर बढ़ाव हुआ है कि धानापुर व चहनियाँ विकास खंड से कभी भी राहत सामग्री व आपदा शिविर लगाने के लिए निर्देश जारी हो सकते है। स्वास्थ्य को लेकर भले ही मोबाईल हॉस्पिटल कि सुविधा तैयारी के नाम पर हो लेकिन स्थाई रुप से करोडो कि लागत से बने जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज का अस्पताल परिसर पानी में डूब गया है। मरीजों को यहां पहुंचने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा।


जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से किसानों के चेहरे जहाँ खिले हुए है वहीं आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कुछ स्थानों पर तो लिंक मार्ग से सम्पर्क टूट गया है।

पानी ने घुसकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। सरकारी कार्यालयों में पानी भर गया है। जिसमें जिला अस्पताल व पुलिस अधीक्षक का कार्यालय जलमग्न हो गया है। इसके साथ ही एसपी आवास परिसर से लेकर सदर ब्लाक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, परियोजना निदेशक आवास में पानी भर गया है। सरकारी कार्यालयों व आवास से वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी निकासी कि जा रही है। जबकि चंदौली का शोक कही जाने वाली गड़ई नदी एक बार फिर से उफान पर हो गयी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page