- आरोपी दरोगा का कहना सोमवार के दिन मांस बेच रही थी महिला
Chandauli news : सकलडीहा कोतवाली में तैनात कस्बा इंचार्ज वरुडेंद्र राय द्वारा महिला के उपर पुलिसिया कहर बरसाने का आरोप लगा है। महिला को दरोगा ने लाठी से जमकर पिटा जिसके कारण उसके पीठ व जाँघ पर लाठी का निशान उभर आया है। दरोगा के एस कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से महिला के घर पहुंचे दरोगा ने धमकाते हुए प्रार्थना पत्र देने कि धमकी दिए। साथ ही महिला को समझाते हुए एक वीडियो भी अपने पक्ष में बनवा लिए।

भोजापुर ग्राम सभा अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी मिंटू सोनकर अपने पत्नी कुंती व अन्य के साथ प्रतीक्षा हॉस्पिटल के समीप रहते है। श्रावण माह में प्रदेश सरकार ने खुले में मांस बेचने पर रोक लगाने व ऐसे लोंगो के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। आरोप है कि इसके बाद भी सोमवार के दिन मिंटू सोनकर द्वारा सूअर का मांस खुले में बेचा जा रहा था। जिसे मना करने के लिए कस्बा इंचार्ज लाव लस्कर के साथ पहुंचे। जिसे देख मांस बेचने में लगे पुरुष वर्ग भाग खड़ा हुआ। घर कि महिलाएं पुलिस से मोर्चा लेने लगी। जिस पर दरोगा ने बिना महिला पुलिस के ही पुलिस से उलझ रही महिला को अपने पुलिस होने का अहसास करा दिए। महिला को बिना किसी देर किये आठ से दस लाठी बरसा दिए। पीठ पर लाठी पड़ते ही सातवें आसमान का परवान नीचे आ गया।
हलांकि इसके बाद पुलिस के कार्यवाही का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें पुलिस के लाठी से घायल महिला आपबीती सुना रही है। शोसल मिडिया पर वीडियो वायरल होते ही दरोगा जी बीमार हो गए। सबसे पहले कस्बा के ही झोलाछाप चिकित्सकों के यहां आधा दर्जन दवा लेकर महिला के घर पहुंच गए। जहाँ उन्होंने एक बार फिर से महिला को कानून का दाव पेंच समझाया। इसके बाद महिला द्वारा कोई कार्यवाही न चाहने का वीडियो बनवाया गया।
हलांकि सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान मे आया है जाँच कर करायी जाएगी।