- नौगढ़ व शाहबगंज को एसपी ने हटाया, वर्षो से स्मार्ट कंट्रोल रूम का कार्य देख रहे महेश सिंह को भेजा गया चकरघट्टा
- क्राइम कंट्रोल में फिसड्डी मुगलसराय प्रभारी पर मेहरबानी
Chandauli news : पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सोमवार को थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन कर दिए। स्थानांतरण सूची के बाद से अफवाहों के अटकलों को बल मिल गया। क्राइम कंट्रोल पर ठीक ठाक पकड़ रखने वाले इंस्पेक्टर संतोष सिंह को बलुआ का चार्ज दिया गया। जिसके बाद विभागीय अटकलों को बल मिल गया। कारण कि यह चर्चा तेज थी कि जोन स्तर के एक अधिकारी इनके पोस्टिंग को लेकर साफ तौर पर मना कर दिए थे। जिसके कारण पिछले डेढ़ वर्ष से यह लाईन कि नौकरी कर रहे थे। पूर्व में तोहिताश पाल के बाद कानून व्यवस्था चरमरा गयी थी उस स्थिति में निर्वर्तमान एसपी आदित्य लांग्हे मुगलसराय भेजे थे लेकिन जुआ मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एडीजी कि टीम ने लाखों रुपया बरामद किया था। जिसके बाद फिर इन्हे हटा दिया गया था।

एडीजी पीयूष मोर्डिया का स्थानांतरण प्रयागराज सीपी के रूप में हुआ। उसके बाद से संतोष सिंह के चार्ज कि चर्चा शुरू हो गयी थी। क्राइम कंट्रोल में फिसड्डी मुगलसराय जैसे कोतवाली का चार्ज जहाँ दरोगा को वहीं बलुआ जैसे थाने पर अब इंस्पेक्टर को भेजा गया है।
चार थानों पर नए प्रभारी भेजे गए। जिसमें बलुआ के थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को शाहबगंज वहां के प्रभारी कृपेंद्र का मुख्यालय ट्रांसफर होने के कारण पुलिस लाईन, नौगढ़ थाना प्रभारी को लाईन हाजिर, चकरघट्टा थाना प्रभारी रहे संतोष कुमार को नौगढ़ वहीं धानापुर से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मुट्ठन हत्या कांड के कारण दामन पर दाग लिए साइड लाइन हुए महेश सिंह को कंटोल रुम से चकरघट्टा का प्रभारी बनाकर इनके भी दामन का दाग साफ कर दिया गया।