Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सांसद के रिश्तेदार चौकी इंचार्ज के चंद कदम दूर लाखों कि चोरी

  • चौकी छोड़ गायब रहते है इंचार्ज, सिपाही के भरोसे सुरक्षा
  • चौकी व थानाध्याक्ष के बीच तालमेल कि कमी
  • अवैध वाहन स्टैंड से लेकर शराब बिक्री भी पकड़ी जोर



Chandauli news : चकिया कोतवाली से सीधे रेलवे चौकी इंचार्ज बनाये जाने के बाद जब चर्चा शुरू हुआ तो चौकी इंचार्ज अपने आपको सांसद का रिश्तेदार के रूप में प्रस्तुत करने वाले रेलवे चौकी इंचार्ज के क्षेत्र में अपराध भी तेजी से बढ़ गया।
शनिवार कि रात डीडीयू रेलवे कॉलोनी में  ट्रेन मैनेजर के सरकारी क्वार्टर में लाखों कि चोरी को अंजाम देकर चोर आराम से निकल गए। चोरों ने पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत ट्रेन मैनेजर आनंद कुमार के सरकारी रेलवे क्वार्टर संख्या 379/F को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता रंजू कुमारी ने बताया कि रात में पूरा परिवार सो रहा था। सुबह करीब छह बजे जब उनकी नींद खुली तो बरामदे में सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने गोदरेज अलमारी का दरवाजा खुला देखा। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखी चाबी निकाल ले गए और अलमारी में रखे कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए। घर में रखा खाने-पीने का सामान भी बिखरा मिला।
रंजू कुमारी के अनुसार चोरी हुए सामान में दो सोने की अंगूठियां, दो झुमके, चार अन्य सोने के गहने, दो चांदी की पायल, डेल कंपनी का लैपटॉप, लगभग सवा लाख रुपये नकद तथा गुल्लक में जमा करीब 25 हजार रुपये शामिल हैं।
उनके मुताबिक चोरी हुए गहनों की अनुमानित कीमत 6 से 7 लाख रुपये है। कुल मिलाकर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना की सूचना के बाद आपसी तालमेल में कमी के बाद भी मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  पीड़िता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने और जल्द से जल्द चोरी का खुलासा का कोरा आश्वासन पुलिस देखर चली गयी। कालोनी वासियों का कहना है कि पुलिस कि निष्क्रियता इस कदर है कि खुलेआम दर्जनों कि संख्या में लोग शराब पीते है, लेकिन पुलिस इन सभी को टोकना भी मुनासिब नहीं समझती।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page