- पहले घटना पर कंदवा सैदराजा में हुआ विवाद, बाद में घटना को संदिग्ध मान पुलिस करने लगी विवेचना

Chandauli news : कंदवा के जेवरियाबाद में पिछले दिनों खेत पर पानी भरने गए किसान के साथ दो युवकों ने पिस्टल स्टाकर चैन की छिनैति कर ले गए। इसका विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीड़ित को घायल कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर दिया। जहाँ कंदवा थाने की पीआरबी पहुंच गयी। कुछ देर बाद थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। जहाँ चोरी की घटना का एफआईआर न लिखने वाली पुलिस लूट की घटना को कैसे दर्ज कर सकती है। घटना को कैसे अपने पल्ले से हटाया जाय इसके लिए थानो के सीमा विवाद जैसे अश्व को तत्काल छोड़ दिया गया। अब पीड़ित को न्याय की बात तो दूर सैदराजा व कंदवा सीमा विवाद के घोड़े को बाँधने में ऊर्जा खर्च करने लगे। जिसमें पुलिस का 12घंटे से उपर का समय खर्च हो गया। पीड़ित अपने लूट का प्रार्थना पत्र लेकर कभी कंदवा तो कभी सैदराजा टहलने लगा था। हलांकि उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के घटना का घोड़ा सैदराजा के अस्तबल में बांधा गया।
जबरदस्ती का मुसीबत थोपे जाने पर गौ वंश पकड़ने के मामले में प्रशस्ति पत्र पाए सैदराजा प्रभारी भी घटना को लेकर शंका पैदा करने लगे। हालांकि इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य ने घटना का अनावरण करने मे मदद साबित किया। घटना के दिन का जब पुलिस बिटीएस खगालना शुरू किया तो दो नंबर पुलिस के हाथ लगा जो सैदराजा थाने में रिकार्ड में 11 मुकदमों से वांछित है। इसके बाद इन सभी का जब पुलिस पीछा शुरू किया 17.07.2026 को कस्बा चन्दौली पावर हाऊस के पास इनका लोकेशन मिला। जिन्हे जब पुलिस उठायी तो इनके पास से एक अदद मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नं. UP67AQ3621 व एक अदद नकली पिस्टल (तेज आवाज करने वाली) व जामा तलाशी में कुल 62,700 रूपये व एक स्मार्ट मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गये अभियुक्त पूछताछ में सगे भाई करन सिंह उर्फ बीरू व अमन सिंह उर्फ़ शेरू पुत्र दिनेश सिंह उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम भुवालपुर जेवरियाबाद है। इन अभी के उपर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस पूछताछ की तब पता चला की वह चेन को बेचकर पैसा भजा लिया है। जो कुल 62,700 रूपये है।