Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में नहीं रुक रहा टप्पेबाजी और चोरी कि घटना

  • थाना प्रभारी से चौकी प्रभारी व ड्राइवर तक के सिर पर बड़े नेताओं का हाथ



Chandauli news : मुगलसराय में चिन्दी चोरों तक को भी पुलिस नहीं पकड़ पा रही। शिकायत कर्ताओं को भले ही इतनी बार थाने से चौकी तक दौड़ा दे रहे कि पीड़ित शिकायत करने से ही पीछे हट जाती है। पीड़ितों कि शिकायत पर गंभीर होने कि बजाय थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारी तक केवल अपनी मजबूत पकड़ को ही बताने में ऊर्जा खर्च कर रहे है।


रेलवे चौकी अंतर्गत चकिया तिराहे के शराब कि दुकान में सीसी टीवी कैमरा लगा होने के बाद भी हौशला बुलंद चोर दुकान के अंदर घुसकर लगभग 60 हजार से अधिक रुपया चोरी कर ले गए। भुक्तभोगी के अनुसार यह छः माह में तीसरी वारदात है। इसके पूर्व भी जनवरी व फ़रवरी माह में भी दो बार चोरी दुकान में हो चुकी है।
वही इसके पूर्व भी नगर में दो महिलाएं टप्पेबाजी का शिकार हो चुकी है। जिसमें भी पुलिस का हाथ खाली है। वाराणसी जाते समय ऑटो में बैठी महिला के साथ उचक्का गैंग ने घटना को अंजाम देते हुए चैन स्नैचिंग कर गए। जबकि घटना के एक सप्ताह बाद बच्चों के स्कूल जा रही महिला से टप्पेबाजी हो गयी थी। यही नहीं रेलवे चौकी अंतर्गत स्टेडियम से मोटरसाईकिल चोरी कि घटनाएं आम बात हो गयी है। इन सभी पर पुलिस का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page